Top 4 Best Hindi Inspirational Short Poems
Hindi Short Inspirational Poems | Hindi Lines
Top 5 Best Hindi Short Poems | जय हिन्द भाईओ और बहनो। आज मैं कुछ छोटी कविताये लायी हूँ यह कविताएं लिखने क लिए मुझे बहुत जायदा समय तो नहीं लग गया पर हा मेहनत तो लगी आप अपने विचार कॉमेंट सेक्शन मैं लिखना ना भूले।
आज आप के लिए मैंने बहुत हे अच्छे हिंदी लाइन्स लाई हूं।
दूसरी वाली कहानी आपको बहुत पसंद आएगी यह मेरा आपसे वादा है।
Hindi Inspirational poem
Hindi Inspirational poem
1. कुछ कर, कुछ कर।
चित्र स्तोत्र: Shutterstock
क्यों रो रहा है तू किस्मत को थामे, सब कुछ मिलेगा बस एक तेरी हां में, नसीबों को तू ना कोस, देना है तो खुद को दे दोष, चल उठ खड़ा हो, अपने नसीबों से लड़, कुछ कर, कुछ कर।
ना कर खुद को उदास तू, जिंदगी जी बिंदास तू, अपने हक़ के लिए लड़ना सीख, अपने वादों पर मरना सीख। ना बनने दे तू अपने अंदर नकारात्मक का घर, कुछ कर, कुछ कर।
अपने सपनों को बड़ा बना, अपने इरादों को खड़ा बना। तुझे रोकेंगे कुछ लोग, तू लोगों से ना डर, कुछ कर, कुछ कर।
करना है सो करना है, हमको तो इतिहास रचना है। ना रुक ऐ राही तू,
मंजिल मिलेगी तू चल, कुछ कर, कुछ कर।
अभी तेरा मंजिल छोटा है,
अगर जग तुझपर हंसा नहीं, मंजिल पाया उसी ने जो इनके चक्कर में फसा नहीं। संसार की चिंता छोड़ दे, तेरे साथ खड़ा है रब, कुछ कर, कुछ कर।
Poem on Bharat in Hindi
2. हर जन्म में हिंदुस्तान मिले!
चित्र स्तोत्र: Shutterstock
धन्य हो गया जीवन पाकर जन्म इस पावन धरती पर, यही जन्मा वह वीर भगत सिंह जो खुद लेटा अपनी अर्थी
पर।
है मेरी तमन्ना, हिंदुस्तानी होने का मुझे अभिमान मिले, हर जन्म में हिंदुस्तान मिले, हर जन्म में हिंदुस्तान मिले।
बचपन से ही मैंने सुनी वीरता की बहुत कहानी थी, क्या खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी। चाहता हूं, मेरे वीरों को उनके हक़ का सम्मान मिले, और मुझे, हर जन्म में हिंदुस्तान मिले।।
आज़ादी की लड़ाई में हमने भी दौड़ लगाई है, कितने शहीदों के बलिदानों से, यह आज़ादी आती है। बचाऊँ इस देश को जब भी कोई शैतान मिले.
हर जन्म में हिंदुस्तान मिले।।
नभ में अपना तिरंगा यूं ही फहरेगा, खून से सींचा है, ये देश कभी न ठहरेगा। भारत का बेटा होने का मुझे कीर्तिमान मिले, हर जन्म में हिंदुस्तान मिले।।
कितने मुसीबतों के भूकंपों और गुलामों को धरती ने झेला है, फिर भी देख लो आज भी वतन पर मरने वालों का ही मेला है। मांग रहा हूं है भारत मां मुझको ये वरदान मिले, हर जन्म में हिंदुस्तान मिले, हर जन्म में हिंदुस्तान मिले।
Hindu Muslim Poem in Hindi
चित्र स्तोत्र: Shutterstock
है मेरी तमन्ना, हिंदुस्तानी होने का मुझे अभिमान मिले, हर जन्म में हिंदुस्तान मिले, हर जन्म में हिंदुस्तान मिले।
कितने मुसीबतों के भूकंपों और गुलामों को धरती ने झेला है, फिर भी देख लो आज भी वतन पर मरने वालों का ही मेला है। मांग रहा हूं है भारत मां मुझको ये वरदान मिले, हर जन्म में हिंदुस्तान मिले, हर जन्म में हिंदुस्तान मिले।
Hindu Muslim Poem in Hindi
3. हिंदू और मुस्लिम एकता।
![]() | |
|
चित्र स्तोत्र: Nishi Tiwari, Sabse Bhadiya Kahaniya
तुम आज हिंदू मुस्लिम को बांट रहे हो, ऐसा लग रहा है जैसे तुम बगीचे में से फूल को छांट रहे हो।
अरे! तुम क्या जानो उनकी एकता कहां से चलती आयी है, साथ मिला जब फातिमा का सावित्री बाई को तब ही तो बेटियां पढ़ पाई है।
अशफाक और रामप्रसाद जी एक ही थाली में खाते थे,
"मेरा रंग दे बसंती चोला" दोनों साथ मिलकर गाते थे। ना हिंदू ये ना इस्लामी थे, आजादी की लड़ाई में मरने वाले सब हिंदुस्तानी थे।
यही पर श्री कृष्ण ने आकर गीता का ज्ञान दिया, यही पर आकर ख्वाजा जी ने कुरान दिया। यहां हिंदू - मुस्लिम मिलकर जय हिंद कहते है, उस देश का क्या कहना जिस देश में मेरे राम और ख्वाजा रहते है।
देश प्रेम से देश बढ़ाओ, सर्व धर्म एक है, यही बच्चों को पढ़ाओ।
अगर हिन्दू - मुस्लिम में तुम बट जाओगे, सच कहता हूं देशवासियों दुनिया के नक्शे से मिट जाओगे, इस कविता से हक़ीक़त मैंने बताई है, अब फिर मशाल एकता की थामने की बारी आई है।
याद करो 1919 को जब हिन्दू - मुस्लिम ने एकता का नया उदाहरण दिया, साथ बैठ कर एक ही मस्जिद में उन्होंने खुदा को याद किया। न उठाओ अपना हाथ सितम के लिए, चलो, उठो हिन्दू- मुस्लिम मिलन के लिए।
4. सुलह कर लेते है
![]() | |
|
चित्र स्तोत्र: Pixabay
शब्द गहरे नहीं होते, लोग होते हैं, खाल गहरी नहीं होती, अक्स होते है, जमाने गहरी नहीं होती, कान होते है, इश्क गहरा नहीं होता, इश्क वाले होते है।
बस समझ नहीं है, समझदारी नहीं है, तरीके यही है, तर्क यही है। तुम - तुम हो, हम- हम है, बस फर्क यही है।
कुछ तुमने कह दिया, थोड़ी हमने कही है, थोड़ा तुम सही हो, थोड़ा हम सही है। चलो सुलह कर लेते है, अपने -अपने हिस्से का समझौता साथ कर लेते है, थोड़ा प्यार तुम कर लो, थोड़ा प्यार हम कर लेते है।
Short Motivation in Hindi about success
5. तू खुद अपना समाज और खुद अपना रिवाज़ बन।
![]() |
| Best Hindi Inspirational Short Poems |
तेरे सपनों को वे लूट रहे है, अपने सपनों का तू खुद आगाज़ बन। दूसरों के अनुसार चलना छोड़ दे, तू खुद अपना समाज और खुद अपना रिवाज़ बन।
तुझे नीच दिखाने की कोशिश है उनकी, उनके कोशिशों का तू खोखला परिणाम बन। खुद ही बन झांसी की रानी और, खुद ही अपना साम्राज्य बन।
वे तुझे तोड़ने में लगे है, वे खुद टूट जाए तू ऐसा मजबूत ढाल बन। बहा ले जा इन पापियों को, तू खुद अपनी नदी, और खुद नदी का सैलाब बन।
गगन भी चूमेगा तेरी कदमों को, तू पहले अपने सवालों का जवाब बन। तुझे दबाने वाले भी तुझे करेंगे नमन, खुद ही बन अपनी लाठी और, खुद ही लाठी का आवाज़ बन।
तू इस संसार की जननी है, तू अपनी जिंदगी का शिलालेख बन। पत्थरों पर लिखा होगा तेरा इतिहास, तुझे पढ़ने वालों का तू विवेक बन।
Conclusion:
तो कैसी लगी आप लोगो यह TOP 5 Best Hindi Short Poems छोटी प्रेणादायक कविताएँ।
तो जैसा की आप देख सकते है की कुछ छोटी से चीज़े मिलकर आपके माहोल को कैसे बदल सकती है और हम लोगो को एक सीख भी दे जाते है।
कुछ असा हे हमारा जीवन भी होता है हमे बहुत कुछ सीखा देती है हमारी जिंदगी।
तो यह थी ये पांच हिंदी कविताएँ आशा करती हु आपको पसंद आयी होगी ऐसी हे मजेदार हिंदी कविताएँ और हिंदी Stories पढ़ने के लिए हमारे Newsletter को Subscribe करे।
मेरी कविताएं पढ़ने क लिए आपका बहोत बहोत धन्यवाद।





kitni mast story hai bhai loved it!
ReplyDeleteWahh bhai kitni mast stories thi ek maine apni book mai chaap diya!
ReplyDeleteAmazing bro what a story
ReplyDelete